Home मनी भारत में AI और क्लाउड इंफ्रा पर 3 लाख करोड़ रुपये लगाएगी...

भारत में AI और क्लाउड इंफ्रा पर 3 लाख करोड़ रुपये लगाएगी AirTrunk, बनेगा बड़ा डेटा हब

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भारत तेजी से दुनिया की डिजिटल ताकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और अब इस दिशा में एक और बड़ा कदम सामने आया है. ब्लैकस्टोन समर्थित एयर ट्रंक ने घोषणा की है कि वह वर्ष 2030 तक भारत में 30 अरब डॉलर यानी करीब 3 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है. कंपनी का यह निवेश डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने पर केंद्रित होगा. माना जा रहा है कि यह भारत के डिजिटल भविष्य को नई गति देने वाला सबसे बड़े निवेश कार्यक्रमों में से एक हो सकता है.

एयरट्रंक ने बताया है कि वह भारत में 5 गीगावाट (GW) क्षमता वाले डेटा सेंटर विकसित करने की योजना पर काम कर रही है. डेटा सेंटर आज के डिजिटल युग की रीढ़ माने जाते हैं क्योंकि क्लाउड सेवाएं, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और AI सिस्टम इन्हीं पर निर्भर रहते हैं. कंपनी का मानना है कि आने वाले वर्षों में AI और क्लाउड सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ेगी, जिसके लिए मजबूत डिजिटल ढांचे की जरूरत होगी. इसी को ध्यान में रखते हुए यह निवेश प्रस्ताव तैयार किया गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here