Home छत्तीसगढ़ युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से वार्डवासियों को मिली 50 लाख...

युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से वार्डवासियों को मिली 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, पार्षद एवं वार्डवासियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

युवा पार्षद रोशन सोनी की पहल से वार्डवासियों को मिली 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात, पार्षद एवं वार्डवासियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली अंतर्गत एंड्यूज वार्ड क्रमांक 19 के विकास को नई गति मिलने जा रही है। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री माननीय अरुण साव जी द्वारा वार्ड में सड़क, नाली, भवन निर्माण एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर वार्डवासियों में हर्ष का माहौल है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए वार्ड के युवा पार्षद रोशन सोनी सहित वार्डवासियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
युवा पार्षद रोशन सोनी ने बताया कि लंबे समय से वार्ड में सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं सार्वजनिक उपयोग के भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इन मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी ने 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
उन्होंने कहा कि स्वीकृत राशि से वार्ड में अधोसंरचना विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य कराए जाएंगे। इससे नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा तथा सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार होगा।
रोशन सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किए जा रहे हैं। एंड्यूज वार्ड को मिली यह सौगात क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
वार्डवासियों ने कहा कि स्वीकृत राशि से सड़क, नाली एवं अन्य जनसुविधाओं के कार्यों में तेजी आएगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी वार्ड को इसी प्रकार विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।
इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित एवं विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण क्षेत्र में लगातार सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं।
वार्डवासियों ने एक स्वर में कहा कि यह राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास के प्रति शासन की संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
“सबका साथ, वार्ड का विकास — हमारा संकल्प” के संदेश के साथ वार्डवासियों ने विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन हेतु जनसहयोग की अपील भी की है।