मुंगेली। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंगेली के लोरमी बायपास रोड, पड़ाव चौक स्थित वैष्णव कैफेटेरिया एंड भोजनालय ने बेहद किफायती दरों पर थाली की शुरुआत की है। यहां मात्र 49 रुपये में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आम लोगों, मजदूरों, विद्यार्थियों और यात्रियों को सस्ता एवं स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।
भोजनालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 49 रुपये की थाली में आधा चावल, एक सब्जी, कढ़ी और दाल शामिल है। वहीं 99 रुपये की स्पेशल थाली में आधा चावल, दो सब्जी, कढ़ी, दाल और दो रोटी परोसी जा रही है।
संचालकों का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को कम कीमत में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। भोजनालय का संदेश है – “शुद्ध भोजन, स्वस्थ जीवन”।
मुंगेली में इतनी कम कीमत पर थाली उपलब्ध होने से लोगों के बीच इस पहल की चर्चा शुरू हो गई है। खासकर बाहर से आने वाले यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सुविधा काफी लाभदायक साबित हो सकती है।
स्थान: लोरमी बायपास रोड, पड़ाव चौक, मुंगेली
संपर्क: 7223097002



