Home छत्तीसगढ़ सुशासन तिहार 2026: कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न

सुशासन तिहार 2026: कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुख्यमंत्री के सुशासन और जनसंपर्क आधारित प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सुशासन तिहार 2026 के तहत सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में अंतिम सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।

शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ओड़गी, कालामांजन, गिरजापुर, पालदनौली, इंदरपुर, धुर, बभना, भंवरखोह, आनंदपुर, करी, कुप्पी, धरसेड़ी, चपदा, रामपुर और बांक सहित आसपास के अनेक ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

मुख्य अतिथि श्री पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here