Home क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें प्रेशर हॉर्न और तेज रफ्तार हाईवा ट्रकों से मुंगेलीवासी परेशान, बड़े हादसे...

प्रेशर हॉर्न और तेज रफ्तार हाईवा ट्रकों से मुंगेलीवासी परेशान, बड़े हादसे की आशंका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। शहर और आसपास के मार्गों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हाईवा ट्रक एवं उनके कानफोड़ू प्रेशर हॉर्न से आम नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण ट्रक चालकों के हौसले बुलंद हैं और वे नियमों की खुलेआम अनदेखी कर रहे हैं।

नगरवासियों के अनुसार दिन-रात सड़कों पर दौड़ने वाले भारी वाहनों के प्रेशर हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है, वहीं तेज रफ्तार के कारण दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद ट्रकों की गति नियंत्रण और प्रेशर हॉर्न पर रोक लगाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। शहर के व्यस्त मार्गों और रिहायशी क्षेत्रों में भी भारी वाहन तेज गति से गुजर रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

नगरवासियों ने जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग से मांग की है कि प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की नियमित जांच कर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।