Home छत्तीसगढ़ हर बच्चे तक बेहतर शिक्षा और सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता :...

हर बच्चे तक बेहतर शिक्षा और सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : श्री अरुण साव

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम में विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए शासकीय विद्यालय बिजराकछार में किचन शेड एवं रंगमंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से प्रदेश के बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकेंगे तथा भविष्य में देश व समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्री साव ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है। शासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। शाला प्रवेश उत्सव में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here