Home छत्तीसगढ़ मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का...

मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गौरैला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मल्टीपरपज स्कूल पेण्ड्रा के असेंबली हॉल में भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी एवं वृहद पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता

कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से देशभर में प्रदर्शनी और शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती समीरा पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार जैसे अभियानों से विकास कार्यों में नई गति आई है और शासन-प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उल्लेख करते हुए अभिभावकों से बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

योजनाओं से लाखों परिवारों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जैसी जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का किया अवलोकन

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया और विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। वृहद पंजीकरण शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को आवास की चाबी प्रदान की गई, जबकि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत तीन हितग्राहियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए।

केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा पर जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी रही, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न राष्ट्रीय योजनाओं की उपलब्धियों को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और विकास यात्रा की जानकारी प्राप्त की। यह आयोजन न केवल केंद्र सरकार की 12 वर्षों की विकास यात्रा को जनसामान्य तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित करने और शासन की योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रभावी मंच भी साबित हुआ।

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती समीरा पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राजा उपेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पालिका परिषद पेण्ड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान, उपाध्यक्ष श्री शरद गुप्ता, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे तथा एसडीएम पेण्ड्रारोड श्री विक्रांत अंचल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here