Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन...

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इसी दिशा में नागरिकों और शासन-प्रशासन के बीच एक भरोसेमंद सेतु के रूप में कार्य कर रही है, जहां प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुकदा निवासी श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप की लंबे समय से लंबित राशन कार्ड संबंधी समस्या का सफलतापूर्वक समाधान किया गया। नया राशन कार्ड नहीं बनने के कारण वे सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे।

समस्या के समाधान के लिए श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की जांच की। जांच में उन्हें राशन कार्ड के लिए पात्र पाया गया, जिसके बाद नियमानुसार उनका नया राशन कार्ड जारी कर उसकी प्रति उपलब्ध करा दी गई।

राशन कार्ड मिलने के बाद अब श्री खगेन्द्र कुमार कश्यप को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न सहित अन्य पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। शिकायत के त्वरित निराकरण से प्रसन्न हितग्राही ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का एक प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम बन गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here