Home छत्तीसगढ़ सेवा सेतु केंद्र बना परिवार की उम्मीदों का सहारा

सेवा सेतु केंद्र बना परिवार की उम्मीदों का सहारा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और नागरिक सुविधाओं को सशक्त बनाने की दिशा में संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को सरल, सुलभ और समयबद्ध बना रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से लोग अब आवश्यक प्रमाण पत्र और अन्य शासकीय सेवाएं बिना अनावश्यक भागदौड़ के अपने घर के निकट ही प्राप्त कर हो हैं। दुर्ग जिले के ग्राम भोथली निवासी श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद का परिवार भी इस व्यवस्था से लाभान्वित हुआ है।

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने वर्षों पहले अपना ऑफलाइन जाति प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसके आधार पर उनके बच्चों ने प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। समय के साथ उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार संबंधी प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता हुई।

दोनों प्रमाण पत्र समय पर हुए प्राप्त

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद की पुत्री एकता निषाद ने रस्तोगी नर्सिंग होम से बी.एससी. नर्सिंग तथा पुत्र हरीश कुमार निषाद ने अंजोरा स्थित अपोलो कॉलेज से डी.फार्मा की पढ़ाई पूरी की है। दोनों अब अपने व्यावसायिक जीवन की नई शुरुआत करने की तैयारी में हैं, जिसके लिए ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र आवश्यक था। श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से दोनों बच्चों के ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त हो गए। इससे न केवल उनकी महत्वपूर्ण आवश्यकता पूरी हुई, बल्कि अब दोनों बच्चे बिना किसी बाधा के नौकरी, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य शासकीय अवसरों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

सेवा सेतु से प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और त्वरित

श्री नोवेंन्द्र कुमार निषाद ने बताया कि पहले ऐसे दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, पारदर्शी और त्वरित रही। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस व्यवस्था ने आम नागरिकों की परेशानियों को काफी हद तक कम किया है और सरकारी सेवाओं के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here