Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का नशामुक्त होना अनिवार्य

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा “नशा मुक्त विकसित भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत डी.एल.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एक गरिमामय जिला स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन को सुना और नशामुक्ति की शपथ ली।
​कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशान्त शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एल. पी. पटेरिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम एवं डॉ. एच. एस. होता मौजूद रहे।

*​प्रधानमंत्री का आह्वान: 100 सप्ताह का लक्ष्य और जनभागीदारी*

​अपने राष्ट्रव्यापी वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशे को समाज का सबसे बड़ा शत्रु बताते हुए कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य का विनाश करता है। विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति नशे से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार, कौशल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएगी।
​प्रधानमंत्री ने इसे केवल सरकारी अभियान न मानकर एक राष्ट्रीय जनआंदोलन बनाने पर बल दिया और इसके लिए 100 सप्ताहों का क्रमिक लक्ष्य भी सुझाया।

*​युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी पूंजी: विधायक सुशान्त शुक्ला*

​युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए विधायक सुशान्त शुक्ला ने कहा कि यदि युवा नशे की गिरफ्त में आते हैं तो राष्ट्र कमजोर होता है, लेकिन जब वही युवा खेल, शिक्षा और नवाचार का मार्ग चुनते हैं तो देश को आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का आह्वान किया।

*​सकारात्मक जीवन मूल्य ही प्रगति का आधार: कुलपति प्रो. पटेरिया*

​ कुलपति प्रो. एल. पी. पटेरिया ने अनुशासन, योग और ज्ञान के महत्व को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने समाज और परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
​ ​इस गरिमामय अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रताप पाण्डेय, रासेयो जिला संगठक डॉ. शीतेष जैन, विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी तथा बड़ी संख्या में रासेयो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here