मुंगेली। मुंगेली निवासी वासु सिंह राजपूत की पर्शियन बिल्ली ‘सीनू’ नवागढ़ से लापता हो गई है। वासु सिंह राजपूत अपनी बिल्ली को कुछ दिनों के लिए अपने भइया के घर नवागढ़ छोड़कर आए थे। इसी दौरान किचन की खिड़की से कूदकर बिल्ली कहीं चली गई।
लापता बिल्ली सफेद रंग की पर्शियन बिल्ली है। उसके गले में घुंघरू वाला कॉलर और पहचान का पट्टा लगा हुआ है। परिवार द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही है।
🎁 सूचना देने वाले को ₹5100 का इनाम
परिवार ने लोगों से अपील की है कि ‘सीनू’ कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क करें। बिल्ली को सुरक्षित वापस लाकर देने या सही जानकारी देने वाले व्यक्ति को ₹5100 का इनाम दिया जाएगा।
संपर्क: 8349569744
पता: वासु राजपूत, कोदवा रोड, PWD कॉलोनी, मुंगेली
अपील: अगर किसी को यह पर्शियन बिल्ली दिखाई दे तो कृपया उसे पकड़ने की कोशिश करते हुए या सुरक्षित स्थान पर रखते हुए तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें।



