Home छत्तीसगढ़ लोरमी में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा, दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण...

लोरमी में आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा, दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरण के साथ तिरंगा यात्रा और बाइक रैली में होंगे शामिल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

लोरमी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव 13 अगस्त 2026, गुरुवार को मुंगेली जिले के लोरमी प्रवास पर रहेंगे। उनके दौरा कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 8:30 बजे रायपुर स्थित अपने निवास से कार द्वारा लोरमी के लिए रवाना होंगे। वे सुबह करीब 11:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच लोरमी के मानस मंच पहुंचेंगे। यहां वे दिव्यांगजनों को पेट्रोल चालित रेट्रोफिटेड स्कूटी वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक लोरमी नगर में तिरंगा यात्रा एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक उपमुख्यमंत्री तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली में शामिल होंगे। बाइक रैली लोरमी के पुराने बस स्टैंड, तहसील चौक सहित निर्धारित मार्गों से होते हुए आसपास के विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगी।

कार्यक्रम के तहत शाम करीब 4:30 बजे उपमुख्यमंत्री लोरमी स्थित विधायक निवास पहुंचेंगे, जहां शाम 5:30 बजे तक कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 5:30 बजे वे कार द्वारा लोरमी से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 8 बजे रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

उपमुख्यमंत्री के लोरमी दौरे को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों में उत्साह देखा जा रहा है। दिव्यांगजनों को रेट्रोफिटेड स्कूटी वितरण के साथ तिरंगा यात्रा और बाइक रैली इस दौरे के प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे।