Home छत्तीसगढ़ विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश,, ‘गज...

विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश,, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदे

 

 

‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरि

रायपुर,

विश्व हाथी दिवस हाथियों के प्राकृतिक आवास की रक्षा, शिकार को रोकने और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए दुनिया भर में जागरूकता फैलाता है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथी संरक्षण, हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम और जन- जागरूकता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाथियों के कारण जनहानि से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।

जिला प्रशासन गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और वन विभाग ने हाथी-मानव द्वंद्व से प्रभावित परिवारों को हरसंभव  सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रभावित परिवारों को रोजगार और आजीविका के साधनों से जोड़ने तथा पात्र मामलों में शासन के प्रावधानों के अनुसार समय पर मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की बात कही गई।

हाथी और मानव दोनों की सुरक्षा है प्राथमिकता

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि हाथियों और लोगों की सुरक्षा प्रशासन और वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंसानों और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सकारात्मक विकल्प तलाशना है l उन्होंने कहा कि हाथी-मानव द्वंद्व को कम करने के लिए प्रशासन, वन विभाग, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हाथियों की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें, हाथियों के पास न जाएं और उन्हें किसी भी तरह से परेशान न करें।

‘गज संकेत’ ऐप से मिलेगी समय पर जानकारी

वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है। कार्यक्रम में ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ किया गया। इस ऐप के माध्यम से हाथियों की उपस्थिति और गतिविधियों की जानकारी तुरंत साझा की जा सकेगी, जिससे समय पर सतर्कता और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

हाथी मित्र दल का किया गया सम्मान

हाथी-मानव द्वंद्व की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले हाथी मित्र दल के सदस्यों को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हाथियों और लोगों के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना, जनहानि की घटनाओं को कम करना और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विजय दयाराम के., वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत, वन सभापति श्रीमती राधा रैदास, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और हाथी मित्र दल के सदस्य उपस्थित रहे