स्वतंत्रता दिवस पर दीपक सिंह ठाकुर ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
मुंगेली। आदित्य ट्रेडमार्ट प्रा. लि. के प्रमाणित वित्तीय सलाहकार दीपक सिंह ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं छत्तीसगढ़वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष को याद करने का अवसर है। यह दिन हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपने दायित्वों को निभाने की प्रेरणा देता है।
दीपक सिंह ठाकुर ने सभी नागरिकों से देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने तथा आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



