मुंगेली
मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग की प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथियां प्रदर्शित की गई हैं।
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि द्वितीय काउंसलिंग में शामिल छात्र-छात्राओं को 16 अगस्त से 20 अगस्त 2026 तक निर्धारित तिथि के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग स्थल पर उपस्थित होना होगा। काउंसलिंग काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित होगी। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट अथवा जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय आदिवासी विकास विभाग से सम्पर्क कर सकते है।



