Home छत्तीसगढ़ शराब के नशे में कोबरा को गले में लपेटकर घूमता रहा युवक,...

शराब के नशे में कोबरा को गले में लपेटकर घूमता रहा युवक, डांस करते वक्त सांप ने कई बार डसा; अस्पताल से भी भागा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवक ने शराब के नशे में कोबरा को पकड़ लिया और गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस दौरान कोबरा ने कई बार डसा। हालत जब बिगड़ी तब ग्रामीण व परिजन इलाज कराने अस्पताल लेकर गए। युवक वहां से भाग खड़ा हुआ।

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक युवक ने शराब के नशे में कोबरा को पकड़ लिया और गले में लपेटकर गांव में घूमता रहा। घर के बाहर खड़े होकर डांस भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 

बताया जा रहा है कि कोबरा ने इस दौरान ग्रामीण को कई बार डसा। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वह अस्पताल के गेट से ही भाग निकला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका में उसकी तलाश कर रहे हैं।

पढ़िए युवक ने क्या किया?

संतराम भैना (40) ग्राम भदौरा का रहने वाला है। बुधवार को उसके पड़ोसी के घर कोबरा घुस गया था। इसकी जानकारी मिलते ही संतराम मौके पर पहुंचा। बाद में उसने कोबरा को खोजकर पकड़ लिया। नशे में वह

कोबरा को लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक, इस दौरान कोबरा ने संतराम को कई बार डसा। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वह अस्पताल से भाग निकला।

इसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश कर रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संतराम कोबरा को गले में लपेटकर घूमता दिखाई दे रहा है।

 

सांप के काटने पर तुरंत इलाज जरूरी

विशेषज्ञाें की माने तो, जहरीले सांप के काटने के बाद बिना देरी किए अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय परइलाज नहीं मिलने पर सांप का जहर जानलेवा हो सकता है। इसलिए सांप को पकड़ने या उसके साथ किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए।