उपमुख्यमंत्री अरुण साव 24 अगस्त को लोरमी व कबीरधाम जिले के दौरे पर
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री अरुण साव सोमवार 24 अगस्त 2026 को मुंगेली एवं कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा अधिकृत कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री प्रातः 8:30 बजे नया रायपुर स्थित निवास से लोरमी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे लोरमी पहुंचेंगे। यहां वे बालाजी में जलाभिषेक एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 2:30 बजे लोरमी से कबीरधाम जिले के ग्राम गौरकापा (जनपद पंचायत पंडरिया) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 3:00 बजे ग्राम गौरकापा पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करेंगे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे भोरमदेव पहुंचकर ऐतिहासिक भोरमदेव शिव मंदिर में दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक करेंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद शाम 6:30 बजे नया रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9:00 बजे अपने निवास पहुंचेंगे।



