डड़सेना कलार समाज जिला मुंगेली की बैठक संपन्न, 20 सितंबर को होगा जिला पदाधिकारियों का निर्वाचन
मुंगेली। डड़सेना कलार समाज जिला मुंगेली की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। बैठक में मुंगेली जिले के चारों परिक्षेत्र के समाज के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आगामी जिला पदाधिकारियों के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी परिक्षेत्रों की सर्वसम्मति से आगामी 20 सितंबर 2026 को निर्वाचन पद्धति के माध्यम से जिला पदाधिकारियों का चयन कराने पर सहमति बनी।
इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक नियमावली भी सर्वसम्मति से तैयार की गई। समाज के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, समाज में आपसी एकजुटता बनाए रखने तथा सामाजिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में उपस्थित समाजजनों ने आगामी निर्वाचन में सक्रिय सहभागिता निभाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



