Home छत्तीसगढ़ सोनकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुंगेली में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन, भक्तिमय...

सोनकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुंगेली में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सोनकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुंगेली में भव्य सावन महोत्सव का आयोजन, भक्तिमय माहौल में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

मुंगेली। श्रावण मास के पावन अवसर पर सोनकर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मुंगेली द्वारा श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत भव्य सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ की आराधना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विविध आकर्षक आयोजनों के माध्यम से सावन की पावन परंपराओं का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सावन थीम पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, शिव भजन एवं भक्तिमय नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। संपूर्ण परिसर “हर-हर महादेव” एवं “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री शिव आशीष सोनकर, श्रीमती किरण सोनकर, रजिस्ट्रार श्री खिलेश गंजीर, आईटीआई के प्राचार्य आर. के. ठाकुर सहित संस्था के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया।

संस्था प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक, नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्यों के विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान और आस्था को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन भगवान भोलेनाथ की आरती एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना के साथ हुआ।