Home छत्तीसगढ़ भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार, विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार

भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार, विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : भाई का स्नेह, बहनों का अधिकार, विष्णु भैया के साथ आत्मनिर्भर परिवार

 

 

 

 

 

रक्षाबंधन से पहले मिली महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, गनिता बोदले ने जताया ‘विष्णु भैया’ का आभार

रायपुर, 25 अगस्त 2026

महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि मिलने से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मोहला विकासखंड के ग्राम एकटकन्हार निवासी हितग्राही श्रीमती गनिता बोदले की रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को ‘विष्णु भैया’ कहते हुए योजना के लिए आभार व्यक्त किया।

महतारी वंदन योजना परिवार के आर्थिक सहयोग का बनी माध्यम

श्रीमती गनिता बोदले ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह एक हजार रुपए की सहायता राशि नियमित रूप से प्राप्त हो रही है। इस राशि का उपयोग वे घरेलू जरूरतों, परिवार के खर्च और अपनी छोटी बेटी की देखभाल में करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति ड्राइवर का कार्य करते हैं, ऐसे में महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि परिवार के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।

तीज-त्योहार पर राशि उनके लिए विशेष महत्व, विष्णु भैया धन्यवाद

गनिता ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त की राशि खाते में आने से उन्हें काफी खुशी हुई है। इस राशि से वे अपने भाइयों के लिए राखी और मिठाई खरीदेंगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय मिलने वाली यह सहायता परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होती है और त्योहार की खुशियों को और बढ़ा देती है। श्रीमती गनिता बोदले ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। तीज-त्योहार के अवसर पर मिलने वाली यह राशि उनके लिए विशेष महत्व रखती है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि हमारे परिवार के लिए बहुत सहारा है। रक्षाबंधन पर मिली इस राशि से त्योहार की खुशियां और बढ़ गई हैं। विष्णु भैया का बहुत-बहुत धन्यवाद।