Home छत्तीसगढ़ केलो डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में...

केलो डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायगढ़ : केलो डैम से पानी छोड़े जाने के कारण नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

 

 

 

 

 

रायगढ़, 25 अगस्त 2026

केलो जलाशय में लगातार अधिक मात्रा में पानी की आवक को देखते हुए जलाशय से पानी छोड़ा जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप केलो नदी के जलस्तर में लगभग 3 फीट तक वृद्धि होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने नदी एवं निचले क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नागरिक नदी के किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों एवं संभावित बाढ़ प्रभावित स्थानों पर जाने से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अमले को सूचना दें। जिला प्रशासन द्वारा जलस्तर एवं परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सावधानी बरतते हुए प्रशासन का सहयोग करें।