OTP नहीं बताना है पैसा नहीं गवाना हैं यही नारों के साथ लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा लगातार आमजनता बच्चों को साइबर क्राइम फ्रॉड के प्रति जागरूक कर रहे हैं टीम के द्वारा लगातार कॉलेज स्कूल कम्प्यूटर सेंटरों में जाकर साइबर क्राइम जन जागरूकता अभियान के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है साथ ही 1930 में इसके बचने के उपाय भी बताये जा रहे हैं समिति के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि मुंगेली जिला पुलिस से प्रभावित होकर हमारी समिति यह काम कर रही है 20 अगस्त से 31 अगस्त तक यह जन जागरूकता समिति करेगी उसके बाद समिति 1 सितबंर से 10 सितंबर तक नशामुक्ति अभियान चलायेगी जिसकी तैयारी समिति कर रही हैं



