नशे को ना जिंदगी को हा करें कुछ इसी नारो के साथ लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा नशा मुक्ति का अभियान की शुरुआत की गई हैं जिसके अंर्तगत समिति 1 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक समाज मे जनजागरूकता अभियान चलायेगी नशा समाज के कितना खतरनाक है इसके दुष्प्रभाव एवं बचने के उपाय बतायेगी समिति के मुखिया अध्यक्ष मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री लगातार युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं उनके विचारों से प्रभावित होकर हमारी समिति यह अभियान चला रही हैं जिसके अंर्तगत स्कूल कॉलेज एवं आम जनता को जागरूक किया जायेगा स्कूल एवं कॉलेज में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जायेंगे जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी हैं समिति के सभी सदस्य इस काम मे लगे हुए हैं



