Home छत्तीसगढ़ इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

 

 

 

बीजापुर जिले को मिलेगी बड़ी सौगात

रायपुर, 31 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने बीजापुर जिले के विकासखंड भैरमगढ़ में सिंचाई सुविधाओं को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए शासन द्वारा 2 करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस सर्वेक्षण कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में जल भंडारण क्षमता और सिंचाई रकबे का सही आकलन हो सकेगा। इस परियोजना के आगे बढ़ने से स्थानीय किसानों को खेती-किसानी के लिए पर्याप्त जल मिलेगा, जिससे बीजापुर जिले के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।