Home छत्तीसगढ़ मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे  

मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : मरार समाज के उत्थान के लिए समन्वित प्रयास होंगे

 

 

 

 

 

योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाएं- शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक

शाकम्भरी बोर्ड की पहली बैठक में अध्यक्ष के निर्देश, कृषि, उद्यानिकी, मंडी, ऊर्जा और जल संसाधन विभाग मिलकर बनाएंगे कार्ययोजना

रायपुर, 01 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक ने कहा है कि सरकार की प्राथमिकता कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े गरीब, पिछड़े, लघु और सीमांत किसानों तक पहुंचाना है। इसके लिए कृषि एवं संबद्ध विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से लघु एवं सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि यही शाकम्भरी बोर्ड के गठन का मूल उद्देश्य है।

किसानों की आय बढ़ाने के लिए साझा कार्ययोजना तैयार करने दिए निर्देश

नवा रायपुर स्थित उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी संचालनालय में सोमवार को आयोजित ’’छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के संचालक मंडल की पहली बैठक’’ को संबोधित करते हुए श्री नायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को किसानों की आय बढ़ाने के लिए साझा कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में मरार समाज का योगदान ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रहा है, इसलिए उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है।

लघु एवं सीमांत किसानों को पुष्प उत्पादन के लिए करें प्रोत्साहित

श्री नायक ने कहा कि भले ही शाकम्भरी बोर्ड का गठन मरार-पटेल समाज के उत्थान के उद्देश्य से किया गया है, लेकिन बोर्ड की सोच सभी किसानों के हित और समृद्धि से जुड़ी है। कृषि, उद्यानिकी, जल संसाधन, ऊर्जा, वाणिज्य एवं उद्योग तथा छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के समन्वित प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी। बैठक में लघु एवं सीमांत किसानों को उद्यानिकी फसलों तथा विशेष रूप से पुष्प उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने, योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने तथा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के माध्यम से पात्र किसानों को अधिकाधिक लाभान्वित करने पर भी सहमति बनी।

बैठक में बोर्ड के सदस्य श्री बसंत पटेल, श्री प्रेमलाल पटेल, श्री संतोष पटेल और श्री प्रेम पटेल सहित उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री लोकेश कुमार तथा शाकम्भरी बोर्ड के सचिव श्री सुरेश ठाकुर, संयुक्त सचिव श्री राजीव अहारे, सहायक अभियंता श्री सिद्धार्थ पाण्डेय, कृषि श्री जितेन्द्र ठाकुर तथा जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सी.एल. देवांगन एवं श्री सी.बी. धु्रव सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी उप संचालक उद्यान श्री नीरज शाहा एवं श्री मनोज अम्बष्ट ने प्रस्तुत की।