Home छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति ...

विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

जशपुर-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर खरकट्टा-कोडेकेला मार्ग निर्माण की मिली स्वीकृति

6.30 करोड़ रुपए की लागत से 6.20 किमी सड़क मार्ग का होगा निर्माण

जशपुरनगर 01 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राज्य शासन ने वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल खरकट्टा से कोडेकेला पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 6 करोड़ 30 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत कार्य के तहत 6.20 किलोमीटर लंबाई के सड़क मार्ग का पुल-पुलिया सहित निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि गांवों के विकास और लोगों की आर्थिक गतिविधियों को गति देने का महत्वपूर्ण आधार हैं।

क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र में कृषि उपज के परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच और स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा। पुल-पुलिया सहित मार्ग निर्माण होने से वर्षा ऋतु में आवागमन आसान होगी। खरकट्टा से कोडेकेला मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से लंबे समय से आवागमन से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।