Home छत्तीसगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एल्डरमैन अमितेश ‘विज्जु’ आर्य ने नगरवासियों को दी हार्दिक...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एल्डरमैन अमितेश ‘विज्जु’ आर्य ने नगरवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद मुंगेली के एल्डरमैन अमितेश ‘विज्जु’ आर्य ने नगरवासियों सहित जिले के समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में अमितेश ‘विज्जु’ आर्य ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन और उपदेशों के माध्यम से समाज को सदैव सत्य के साथ खड़े रहने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें विषम परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने, अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और सदैव सत्य एवं धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए कर्मयोग के संदेश की आज भी उतनी ही प्रासंगिकता है।

अमितेश ‘विज्जु’ आर्य ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर हम सभी आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से मुंगेली नगर सहित पूरे क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में खुशहाली आए।

उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं समस्त नगरवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्साह लेकर आए।

“नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष के साथ उन्होंने सभी नगरवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।