
OTP नहीं बताना हैं पैसा नहीं गवाना हैं बस यही नारों के साथ लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा लगातार साइबर क्राइम जन जागरूकता अभियान लगातार स्कूल कॉलेज एवं विभिन्न कम्प्यूटर सेंटरों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बच्चों को अनजान लिंक APk फाइल न खोंलने कि सलाह एवं किसी भी प्रकार की बैक सम्बंधित जानकारी अनजान लोगों को न बताने की सलाह दी जा रही हैं साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहने की बात भी बताई गई है युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं बचने के उपाय भी लगातार समिति के द्वारा बताया जा रहा है जिसमें समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं


