Home छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती

 

 

 

 

 

‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026‘ में जुटे जिले के डिजिटल इंफ्लुएंसर्स

रायपुर, 08 सितंबर 2026

 

जिले की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता, धार्मिक- सांस्कृतिक विरासत और साहसिक पर्यटन को वैश्विक पटल पर उभारने के लिए बरदिहा रिसोर्ट में ‘मॉनसून क्रिएटर मीट-अप 2026’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से आए कंटेंट क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया के माध्यम से धमतरी की लोक-संस्कृति, खानपान और पर्यटन स्थलों को नई पहचान दिलाने की रणनीतियों पर मंथन किया।

स्थानीय प्रतिभा दुनिया भर में लोकप्रिय बनाना है

​इस दौरान कलेक्टर धमतरी ने कहा कि वर्तमान दौर डिजिटल मीडिया का है। क्रिएटिव और जिम्मेदार कंटेंट के जरिए किसी भी अनजान जगह या स्थानीय प्रतिभा को बेहद कम समय में दुनिया भर में लोकप्रिय बनाया जा सकता है। उन्होंने गंगरेल बांध, पहाड़ियों, वनों, आदिवासी संस्कृति, ग्रामीण जीवन और ‘फूड, फेथ एंड कल्चर’ को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उभारने की आवश्यकता जताई।

धमतरी में डिजिटल सुविधा विकसित करना है

​धमतरी जिले में पर्यटन और डिजिटल पहल के लिए ​क्रिएटर्स को नई सुविधाएं मिलेगी। प्रशासन द्वारा कुरुद में एक समर्पित ‘यूट्यूब रूम’ तैयार किया जा रहा है, जबकि धमतरी में भी ऐसी ही डिजिटल सुविधा विकसित करने की योजना है।

वीडियोग्राफी और एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे

​         पर्यटन के विकास से होम-स्टे, स्थानीय परिवहन, गाइड, हस्तशिल्प, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे। जिले में सुनियोजित और समग्र विकास के लिए पर्यटन समिति का गठन किया गया है।

​      जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि आतिथ्य, स्वच्छता, होम-स्टे और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ कर स्थानीय समुदाय को सीधे पर्यटन से जोड़ा जाएगा।मीट-अप के दौरान क्रिएटर्स ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर रील्स, शॉर्ट्स और ट्रैवल कंटेंट के जरिए डिजिटल स्टोरीटेलिंग के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी क्रिएटर्स को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।