Home छत्तीसगढ़ पूरी पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों को दिलाएं लाभ: आर.एस. विश्वकर्मा

पूरी पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों को दिलाएं लाभ: आर.एस. विश्वकर्मा

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बालोद : पूरी पारदर्शिता के साथ हितग्राहियों को दिलाएं लाभ: श्री आर.एस. विश्वकर्मा

 

 

 

 

 

पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने बालोद में परखी योजनाओं की प्रगति

अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बालोद, 09 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज बालोद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, भौतिक उपलब्धियों तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) सहित सभी वर्गों के हितग्राहियों को योजनाओं का मिल रहे लाभ की विभागवार समीक्षा की गई।

महिला और बालिका सशक्तीकरण पर विशेष जोर

बैठक में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने विभागवार योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, सक्षम योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण एवं सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

शिक्षा योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ

जिला शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक और छात्रवृत्ति के वितरण की जानकारी अधिकारियों ने दी। विभाग द्वारा इन सामग्रियों एवं छात्रवृत्ति का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी गई।

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश

आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए शेष निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोग के सदस्य सर्वश्री यशवंत सिंह वर्मा, नीलाम्बर, बलदाऊ राम साहू, आयोग के सचिव अमित कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

आयोग के अध्यक्ष श्री आर.एस. विश्वकर्मा ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं कहा कि पात्र हितग्राही के चयन के लिए एक कमेटी गठित कर चिन्हांकित किया जाए और उस पात्र हितग्राही को योजना का समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी पात्र वर्गों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करने, मैदानी स्तर की स्थिति की जानकारी लेने तथा जहां आवश्यक हो, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।