Home छत्तीसगढ़ 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन...

29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन ट्रायल संपन्न

 

 

 

 

 

दुर्ग वृत्त के छह वनमंडलों के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम, चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

रायपुर, 11 सितंबर 2026

 

29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 के लिए दुर्ग वृत्त स्तरीय खिलाड़ियों के चयन एवं ट्रायल की प्रक्रिया आज दुर्ग में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए विभिन्न खेल विधाओं में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

 

चयन ट्रायल का शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक, दुर्ग वृत्त श्रीमती एम. मर्सीबेला तथा वनमंडलाधिकारी दुर्ग श्री चंद्र कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया। अधिकारियों ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

दुर्ग के प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल मैदान में विभिन्न मैदानी खेलों के लिए चयन ट्रायल आयोजित किए गए। यहां एथलेटिक्स, गोला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, वॉलीबॉल और क्रिकेट सहित अन्य खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

इनडोर खेलों और तैराकी के लिए भी हुआ चयन

वन परिसर, दुर्ग में इनडोर खेलों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं जटार क्लब में तैराकी के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया।

छह वनमंडलों के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

दुर्ग वृत्त स्तरीय चयन प्रक्रिया में दुर्ग वृत्त कार्यालय, दुर्ग वनमंडल कार्यालय सहित दुर्ग, राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, मोहला और बालोद वनमंडल के लगभग 200 वन अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। विभिन्न खेल विधाओं में प्रतिभागियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे दुर्ग वृत्त का प्रतिनिधित्व

दुर्ग वृत्त स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में दुर्ग वृत्त का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे 29वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।