Home छत्तीसगढ़ BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया की तुलना में करीब दो गुनी रफ्तार...

BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया की तुलना में करीब दो गुनी रफ्तार से बढ़ी : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : BRICS की आर्थिक ताकत दुनिया की तुलना में करीब दो गुनी रफ्तार से बढ़ी : वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी

 

 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने BRICS Business Forum में साझा की वैश्विक आर्थिक विकास की तस्वीर

रायपुर, 13 सितंबर 2026

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि BRICS देशों की आर्थिक ताकत में पिछले वर्षों में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है और इसकी विकास गति वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में करीब दो गुनी रही है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव वैश्विक अर्थव्यवस्था में BRICS देशों की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को दर्शाता है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ने BRICS Business Forum में BRICS देशों की आर्थिक प्रगति के आंकड़ों को साझा करते हुए बताया कि जिस अवधि में दुनिया की GDP करीब ढाई गुना बढ़ी, उसी अवधि में BRICS देशों की संयुक्त GDP लगभग साढ़े चार गुना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि BRICS देशों की यह आर्थिक प्रगति वैश्विक विकास के बदलते स्वरूप का महत्वपूर्ण संकेत है। तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं, विशाल बाजार, युवा आबादी और बढ़ते व्यापारिक अवसरों के कारण BRICS वैश्विक आर्थिक व्यवस्था में एक मजबूत और प्रभावशाली समूह के रूप में उभर रहा है।

श्री ओपी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत भी वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत की मजबूत आर्थिक नींव, सुधारों, निवेश के अनुकूल वातावरण और नवाचार आधारित विकास से देश की वैश्विक भूमिका लगातार सशक्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि BRICS की बढ़ती आर्थिक शक्ति भारत सहित सदस्य देशों के लिए नए व्यापार, निवेश और सहयोग के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती है। यह वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती देने के साथ ही समावेशी और संतुलित वैश्विक विकास की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।