स्काउट्स गाइड्स जिला संघ मुंगेली ने की कलेक्टर से मुलाकात
मुंगेली/- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के सभी पदाधिकारीयों ने कलेक्टर मुंगेली अमृत विकास तोपनो से जिला मुख्य आयुक्त राणा प्रताप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भेंट मुलाकात कर स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली की ओर से उनका अभिनंदन किया।
विदित हो कि जिला कलेक्टर स्काउट एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के पदेन संरक्षक होते हैं। नव पदस्थ कलेक्टर मुंगेली का स्कॉर्फ पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत अभिनंदन करते हुए जिला संघ मुंगेली के सभी पदाधिकारीयों का परिचय कराया गया और जिले में चल रहे स्काउटिंग गतिविधि की जानकारी दी गई तथा भविष्य के बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में संक्षिप्त वार्ता हुई।
इस अवसर प्रमुख रूप से राणा प्रताप सिंह ठाकुर जिला मुख्य आयुक्त, शैलेंद्र तिवारी जिला उपाध्यक्ष, संजय त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष, संतोष कुमार यादव जिला कोषाध्यक्ष, राजेंद्र दिवाकर जिला प्रशिक्षण आयुक्त, मोनू बेलदार जिला सचिव, जिला संगठन आयुक्त तथा जय बहादुर सिंह खांडेकर ब्लॉक सचिव मुंगेली व विवेक केसरवानी ब्लॉक सचिव पथरिया सहित स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुंगेली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।



