सक्ती : सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ली वर्चुअल बैठक
*17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनसेवा आधारित कार्यक्रम*
सक्ती, 16 सितम्बर 2026
केंद्र एवं राज्य शासन की मंशानुसार देश और प्रदेश सहित सक्ती जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी व जनसेवा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिसके लिए प्रभारी मंत्री द्वारा आज जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली गई।
सक्ती जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री गुरु खुशवंत साहेब ने सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, सेवा संकल्प अभियान नोडल अधिकारी श्री वासु जैन व विभिन्न जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।
प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब के समक्ष जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रभारी मंत्री द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम और विभिन्न विकासखंड सहित जिलेभर में आयोजित होने वाले दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा मेरे सपनों का भारत कार्यक्रम अंतर्गत जिले में आयोजित राष्ट्रव्यापी ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता की जानकारी ली गई। उन्होंने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी को जिले के शत प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगन मिलन सेवा पहल अंतर्गत हितग्राहियों के बीच विचार विमर्श व चर्चा सहित उनके अनुभव भी साझा कराए जाने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विभाग अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए बदलाव पर आधारित ज्यादा से ज्यादा कहानियां सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित कराए जाने के निर्देश दिए। उनके द्वारा बाइक रैली, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सेवा के रंग राष्ट्र के संग सहित अन्य विभिन्न पहल की जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया और जिले में सुव्यवस्थित और सफल कार्यक्रम आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, श्री टिकेश्वर गबेल, श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव, श्री कृष्णकांत चंद्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रह



