Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में 16 यूनिट रक्त संग्रहित

 

 

 

 

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 18 सितंबर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिला चिकित्सालय में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 16 यूनिट रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग मिला। रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। शिविर में रक्तदाताओं ने मानवता की सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।