Home छत्तीसगढ़ सेवा मेरा योगदानः बांकी जलाशय में श्रमदान और पौधरोपण से दिया जल...

सेवा मेरा योगदानः बांकी जलाशय में श्रमदान और पौधरोपण से दिया जल संरक्षण का संदेश  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सेवा मेरा योगदानः बांकी जलाशय में श्रमदान और पौधरोपण से दिया जल संरक्षण का संदेश

 

 

 

 

 

‘जल जन सेवा संकल्प’ के तहत जलाशय परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

जल स्रोतों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के साथ हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प

रायपुर, 23 सितम्बर 2026

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत जल संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-1, अंबिकापुर द्वारा बांकी जलाशय में ‘जल जन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान और पौधरोपण कर जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

श्रमदान से स्वच्छ हुआ जलाशय परिसर

अभियान के दौरान बांकी जलाशय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सामूहिक श्रमदान कर साफ-सफाई की गई। जलाशय क्षेत्र में फैले कचरे और अन्य अपशिष्ट को हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता करते हुए जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

पौधरोपण से जलाशय क्षेत्र में बढ़ेगी हरियाली

जलाशय के आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधरोपण भी किया गया। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दिव्या सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

जल संरक्षण में जनभागीदारी को किया प्रोत्साहित

कार्यक्रम में ग्रामीणों को जलाशयों एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना केवल विभागीय दायित्व नहीं, बल्कि स्थानीय समुदाय की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। जल स्रोतों के आसपास नियमित साफ-सफाई, हरियाली का संरक्षण और जल के विवेकपूर्ण उपयोग से जल संरक्षण के प्रयासों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने जलाशय को स्वच्छ रखने, आसपास कचरा नहीं फैलाने तथा जल संरक्षण के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।

‘जल जन सेवा संकल्प’ से सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘जल जन सेवा संकल्प’ ने जल स्रोतों की स्वच्छता, संरक्षण और संवर्धन को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन तथा जल संसाधन विभाग संभाग क्रमांक-1, अंबिकापुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।