Home छत्तीसगढ़ सेवा मेरा योगदान’ में जनभागीदारी से संवरे जल स्रोत, श्रमदान कर दिया...

सेवा मेरा योगदान’ में जनभागीदारी से संवरे जल स्रोत, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश’  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : ‘सेवा मेरा योगदान’ में जनभागीदारी से संवरे जल स्रोत, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश’

 

 

 

 

 

शिवरीनारायण और राहौद में तालाबों की हुई सफाई, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया सामूहिक श्रमदान

सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध चला जन-जागरूकता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील

रायपुर, 24 सितंबर 2026

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल में जनभागीदारी से जल स्रोतों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहा है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण और राहौद में तालाबों की साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, नागरिकों और अधिकारी-कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर तालाबों तथा आसपास के क्षेत्रों की सफाई की और जल एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाई।

 

नगर पंचायत शिवरीनारायण के वार्ड क्रमांक 15 स्थित बटुआ तालाब और नगर पंचायत राहौद के वार्ड क्रमांक 14 स्थित नागमचा तालाब में आयोजित अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान किया। इस दौरान तालाबों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई करते हुए नागरिकों को जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने और स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

जल संरक्षण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण रोकने का संदेश

अभियान में जल संरक्षण के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। नागरिकों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने, पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने तथा जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई। लोगों को बताया गया कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में सामुदायिक सहभागिता महत्वपूर्ण है।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी जरूरी

सामूहिक श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक विभाग या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही जल स्रोतों को स्वच्छ रखने और बेहतर पर्यावरण तैयार करने के प्रयासों को स्थायी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, नगर पंचायत राहौद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा कश्यप, उपाध्यक्ष श्री गयाराम चंदेल सहित पार्षदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।