Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, श्री...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, श्री टोला को मिली रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सौगात  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, श्री टोला को मिली रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सौगात

 

 

 

 

 

मुख्यमंत्री की विधायक निधि से 3 लाख रुपये की लागत से बना रंगमंच, धार्मिक-सामाजिक आयोजनों के लिए मिली बेहतर सुविधा

दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट से रात्रिकालीन आयोजनों में होगी सहूलियत, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर, 30 सितंबर 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप बुनियादी और सामुदायिक सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कुंजारा के आश्रित ग्राम श्री टोला में ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। यहां दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट स्थापित की गई है, वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विधायक निधि से 3 लाख रुपये की लागत से रंगमंच का निर्माण कराया गया है।

रंगमंच और हाई मास्ट लाइट की सुविधा मिलने से गांव में धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध हुई है। ग्रामीणों ने इन विकास कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया है।

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के लिए मिली बेहतर सुविधा

श्री टोला के दुर्गा पूजा स्थल पर हाई मास्ट लाइट लगने से रात्रिकालीन आयोजनों के दौरान पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहेगी। इससे विशेष रूप से दुर्गा पूजा सहित अन्य धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन में ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री की विधायक निधि से निर्मित रंगमंच से पूजा-पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामाजिक आयोजनों के लिए गांव में ही स्थायी मंच उपलब्ध हो गया है। इससे ग्रामीणों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग से मंच की व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय जरूरतों के अनुरूप इन सुविधाओं के विकसित होने से गांव में सामुदायिक गतिविधियों के आयोजन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।