Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत भठली को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी....

ग्राम पंचायत भठली को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : ग्राम पंचायत भठली को मिली विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

 

 

 

 

 

गांव में अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार से विकास को मिलेगी नई गति

रायपुर, 06 अक्टूबर 2026

 

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भठली में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक अधोसंरचना और जनसुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

 

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि गांवों की आवश्यकताओं और स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है। अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।