Home छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायतों में लगा हुआ क्यूआर कोड है पारदर्शिता की नई मिसाल

ग्राम पंचायतों में लगा हुआ क्यूआर कोड है पारदर्शिता की नई मिसाल

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : ग्राम पंचायतों में लगा हुआ क्यूआर कोड है पारदर्शिता की नई मिसाल

 

 

 

 

 

पंजीकृत श्रमिकों ने जाना वीबीजीरामजी के नए अनुमेय कार्यों का विवरण

रायपुर 07 अक्टूबर 2026

सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति देश के विकास में और विकास की प्रत्येक गतिविधि में शामिल हो। यह तभी संभव है जब सारे विकास के कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हों। पारदर्शिता को अपनाते हुए विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अब कोरिया जिला के ग्राम पंचायत में वीबीजीरामजी योजना के लाभ से लेकर उसके अनुमेय कार्यों का विवरण भी एक स्कैन दूर है। आज जिले के सभी ग्राम पंचायतों में वीबीजीरामजी योजना के अंतर्गत रोजगार सह आवास दिवस मनाया गया। इस दौरान श्रमिकों ने क्यूआर कोड स्केन कर नई जानकारी हासिल की तथा कार्य की मांग और आवश्यकताओं को चिन्हित किया गया और साथ ही आवास हितग्राहियों के भी तकनीकी समस्याओं को निराकृत किया गया।

सात तारीख यानी रोजगार सह दिवस

ग्राम पंचायतों में जागरूकता का प्रमाण सहजता से देखा जा सकता है। अब सात तारीख केवल चावल उत्सव के लिए नहीं बल्कि अपने ग्राम पंचायत में श्रममूलक महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत जीरामजी के लिए एक विशेष दिवस के तौर भी जानी जा रही है। अब सात तारीख को रोजगार सह आवास दिवस की पहचान मिल चुकी है। ग्रामीण नागरिकों को तकनीकी से बढ़ता जुड़ाव, तुरंत प्राप्त होने वाली जानकारी और श्रमिकों को उनकी लाभप्रद योजनाओं के अंतर्गत आने वाली समस्याओं का निराकरण होने से अब रोजगार सह आवास दिवस को विशेष महत्व प्रदान कर रही है।

सबकुछ बता रहा है क्यूआर कोड

जिले की सभी 162 ग्राम पंचायतों में अब विकसित भारत जीरामजी तथा प्रधानमंत्री आवास के जमीनी क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता के लिए अब आधुनिक तकनीकी का उपयोग किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सभी ग्राम पंचायत में लगाए गए स्वप्रकटीकरण क्यूआर कोड को आज बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिकों और आम ग्रामीणों के द्वारा आज स्कैन किया गया और वीबीजीरामजी के अंतर्गत अपने ग्राम पंचायतों में हो पाने वाले 375 प्रकार के कार्यों का विवरण प्राप्त किया गया।

विकसित ग्राम पंचायत प्लान पर हुई बात

रोजगार सह आवास दिवस के अवसर पर आज ग्राम पंचायतों में श्रमिकों ने अपने ग्राम पंचायतों में संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना पर भी चर्चा की। ग्रामीणों ने एकमत होकर विकसित ग्राम की कार्ययोजना बनाने में गांव के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सभी परिवारों को शामिल करने पर चर्चा की। आज ग्राम पंचायतांे में आगामी विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान पर विशेष तौर पर सहभागिता की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्राम पंचायतों में पंजीकृत श्रमिकों की मांग अनुसार स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराए जाने की बात हुई।

आवास की प्रगति पर जोर

रोजगार सह आवास दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को यथाशीघ्र अपने आवास कार्य पूर्ण कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा उनके निर्माण कार्यों में आ रही समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण किया गया। साथ ही कुछ ग्राम पंचायतों में आज मुख्यमंत्री आवास योजना, जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों को प्रगति देने के लिए तत्काल जियो टेगिंग जैसी लंबित कार्यवाही भी पूर्ण कराई गई।