कोरबा : विशेष लेख : सेवा संकल्प अभियान के तहत 15 विद्यालयों में हुए ‘नमो सेवा गाथा’ नुक्कड़ नाटक
7,497 विद्यार्थियों, पालकों और जनप्रतिनिधियों ने निभाई सहभागिता
कोरबा, 07 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में ‘नमो सेवा गाथा – अनकही कहानियां’ विषय पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया। 3 और 6 अक्टूबर को हुए इन कार्यक्रमों में कुल 7,497 लोगों ने सहभागिता निभाई। इनमें 6,716 विद्यार्थी, 525 पालक और 256 जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
3 अक्टूबर को पीएमश्री सेजेस बालको, पीएमश्री सेजेस करतला, सेजेस अंग्रेजी माध्यम पाली, पीएमश्री सेजेस तिलकेजा, पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा, सेजेस कन्या साडा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैसमा और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगबुंदिया में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन विद्यालयों में 3,526 विद्यार्थी, 288 पालक और 128 जनप्रतिनिधि सहित कुल 3,942 लोगों ने सहभागिता की।
6 अक्टूबर को सेजेस एनसीडीसी कोरबा, सेजेस कटघोरा और पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा सहित विभिन्न विद्यालयों में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा, कटघोरा, सेंद्रीपाली, मुनगाडीह और पोड़ी-उपरोड़ा की छात्राओं ने भी कार्यक्रमों में भाग लिया। कोरबा की छात्राओं ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीडब्ल्यूडी रामपुर, कटघोरा की छात्राओं ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या कटघोरा, सेंद्रीपाली की छात्राओं ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेंद्रीपाली, मुनगाडीह की छात्राओं ने सेजेस हिंदी माध्यम मुनगाडीह और पोड़ी-उपरोड़ा की छात्राओं ने पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में प्रस्तुति दी। इस दिन के आयोजनों में 3,190 विद्यार्थी, 237 पालक और 128 जनप्रतिनिधि सहित कुल 3,555 लोग शामिल हुए।
विद्यार्थियों ने अभिनय और संवाद के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और विकास से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने गुजरात में भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास, जनधन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, अनुच्छेद 370 हटाने, सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना टीकाकरण और ऑपरेशन गंगा जैसे विषयों को नाटक में शामिल किया। चेनाब ब्रिज और जी-20 की मेजबानी से जुड़े प्रसंगों को भी प्रस्तुति में स्थान मिला।
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, कोरबा में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सेवा, विकास और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेश दिए।
नुक्कड़ नाटकों ने विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सरोकार व्यक्त करने का मंच दिया। पालकों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण बना। सरल और संवादात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, समर्पण तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दर्शकों तक पहुंचाया।



