Home छत्तीसगढ़ वानिकी छात्रों ने शासन के 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए...

वानिकी छात्रों ने शासन के 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री श्री केदार कश्यप का जताया आभार  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : वानिकी छात्रों ने शासन के 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री श्री केदार कश्यप का जताया आभार

 

 

 

 

 

रायपुर, 10 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप वन मंत्री श्री केदार कश्यप का । शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के इस दूरगामी फैसले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने वन मंत्री श्री कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर वानिकी विषय में विशेषज्ञता हासिल करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों को विस्तार देते हुए सहायक वन संरक्षक और वन परिक्षेत्र अधिकारी के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।

सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वानिकी के छात्रों ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस मांग के पूरा होने से राज्य में वानिकी की पढ़ाई कर रहे युवाओं में नया उत्साह और विश्वास जागा है।