Home छत्तीसगढ़ सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब...

सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : बंगोली में जनचौपाल लगाकर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 

 

 

 

 

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान

रायपुर, 13 अक्टूबर 2026

 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायपुर जिले के खरोरा क्षेत्र स्थित ग्राम बंगोली में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, अपेक्षाएं एवं स्थानीय आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नवनिर्मित आवासों की चाबी सौंपी गई तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जनचौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंद परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, शिक्षा को बढ़ावा देना और प्रत्येक पात्र परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना सरकार के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।

मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनचौपाल के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबी प्रदान की। पक्के घर का सपना साकार होने पर हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र परिवार आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन और जनता के बीच संवाद को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। जनचौपाल जैसे कार्यक्रमों से ग्रामीणों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी सीधे प्राप्त होती है, जिससे स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलती है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। आरंग विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के सभी ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों को गति देने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनचौपाल कार्यक्रम में मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा से परिवार, समाज एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।मंत्री श्री साहेब ने कहा कि शिक्षा ही विकसित और आत्मनिर्भर समाज की मजबूत आधारशिला है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में बच्चों ने आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक दिखाई।