दंतेवाड़ा : गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
दंतेवाड़ा, 15 अक्टूबर 2026
प्रदेश के गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने आज शारदीय नवरात्र पर्व के पंचम दिवस पर दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने माँ दंतेश्वरी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर गृह मंत्री श्री शर्मा ने मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। नवरात्र पर्व के दौरान माँ दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। इस अवसर विधायक श्री चैतराम अटामी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।



