Home छत्तीसगढ़ महाअष्टमी पर पार्षद जितेंद्र दावड़ा ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की...

महाअष्टमी पर पार्षद जितेंद्र दावड़ा ने दी शुभकामनाएं, मां दुर्गा से की सुख-समृद्धि की कामना

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

परमहंस वार्ड के पार्षद जितेंद्र दावड़ा ने दी नवरात्रि अष्टमी की बधाई, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

 

मुंगेली। शारदीय नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर मुंगेली के परमहंस वार्ड के पार्षद जितेंद्र दावड़ा ने समस्त वार्डवासियों एवं जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

 

पार्षद जितेंद्र दावड़ा ने कहा कि नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। मां दुर्गा की आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। उन्होंने सभी से पर्व को श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

 

उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी परिवारों पर बना रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। महाअष्टमी के इस शुभ अवसर पर उन्होंने समस्त नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की कामना की।