Home छत्तीसगढ़ धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

धमतरी : धमतरी में इस बार एकलव्य खेल परिसर में होगा रावण दहन

 

 

 

नागरिकों की सुविधा, सुगम यातायात और बेहतर आयोजन व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया निर्णय

धमतरी, 20 अक्टूबर 2026

धमतरी शहर में इस वर्ष  आज शाम दशहरा पर्व पर रावण दहन का आयोजन डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय विद्यालय के एकलव्य खेल परिसर में किया गया है। महापौर श्री रामू रोहरा एवं संबंधित समितियों के निर्णय के अनुसार आयोजन स्थल में यह बदलाव किया गया है। इसका उद्देश्य नागरिकों को अधिक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने के साथ आयोजन को व्यवस्थित और सुगम बनाना है।

एकलव्य खेल परिसर में रावण दहन होने से शहरवासियों को उत्सव में शामिल होने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। खुले परिसर में आयोजन से दर्शकों की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम के सुचारु संचालन में मदद मिलने की उम्मीद है।

यातायात व्यवस्था की दृष्टि से भी आयोजन स्थल का चयन महत्वपूर्ण है। दशहरा उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात का सुचारु संचालन, वाहनों की पार्किंग तथा पैदल आने-जाने वाले लोगों की सुविधा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक होगा। व्यवस्थित यातायात प्रबंधन से अनावश्यक जाम की स्थिति को कम करने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। नागरिकों से भी अपेक्षा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा संबंधित प्रशासन और यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें।

दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। रावण दहन बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। ऐसे में आयोजन को गरिमामय, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है।

महापौर एवं संबंधित समितियों की पहल से इस वर्ष दशहरा आयोजन को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है, ताकि धमतरीवासी उत्साह और उल्लास के साथ पर्व में सहभागी बन सकें।