Home छत्तीसगढ़ शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका-...

शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त नरेद्र कुमार दुग्गा  

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अम्बिकापुर : शासन की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना की महत्वपूर्ण भूमिका- संभागायुक्त श्री नरेद्र कुमार दुग्गा

 

 

 

 

 

जनगणना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चार्ज अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

अम्बिकापुर 24 अक्टूबर 2026

 

डिजिटल जनगणन 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना कार्य) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आज शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष अम्बिकापुर में संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है। जिसमें जिले भर से आए चार्ज अधिकारी (तहसीलदार/सीएमओ) उपस्थित थे। इस दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने कहा कि द्वितीय चरण की जनगणना में सावधानी पूर्वक प्रविष्टि दर्ज की जाए, ताकि जनगणना कार्य में कोई व्यक्ति एवं घर छूट न जाए, उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं एवं नीतियां तैयार करने में जनगणना के आंकड़ें महत्वपूर्ण होते हैं। अतः सभी चार्ज अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें और उन्हें जनगणना निर्देशों की पूरी जानकारी हो। इससे जुड़े सभी अधिकारी जनगणना निर्देश पुस्तिका का गहनता से अध्ययन कर लेंवे। कोई भी संका हो उसका समाधान आवश्यक कर लेवें, ताकि मास्टर टेªनर्स द्वारा कोई भी सवाल पूछा जाता है, तो उसका समाधान कारक उत्तर भी दिया जा सके। संभागायुक्त ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जनगणना के द्वितीय चरण में प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर प्रविष्टि दर्ज की जाएगी। अतः आम नागरिक जनगणना में सही-सही जानकारी दर्ज करावे।

कमिश्नर श्री दुग्गा ने कहा कि सरगुजा संभाग में प्रथम चरण की जनगणना में बेहतर काम हुआ है, उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि द्वितीय चरण में भी अच्छा कार्य हों। प्रदेश के जनगणना निदेशालय नवा रायपुर से आए मास्टर टेªनर्स द्वारा कम्प्यूटर आधारित प्रस्तुतिकरण (पीपीटी) के माध्यम से चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्री प्रताप विजय खेस्स, अनुविभागिय दण्डाधिकारी अधिकारी अम्बिकापुर श्री बनसिंह नेताम, उदयपुर श्री रामराज सिंह, सीतापुर-सुश्री प्राची ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिंसी तम्बोली, सुश्री सुष्मिता टोंड्रे, सहित तहसीलदार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।