Home छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा...

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सौर ऊर्जा से रोशन हो रहा घर

 

 

 

 

 

प्रकाश को भारी-भरकम बिजली बिल से मिली मुक्ति

रायपुर, 25 अक्टूबर 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर आमजनों को ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से मुंगेली जिले के अनेक घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं और लोग बिजली खर्च से मुक्त होकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

योजना के तहत ग्राम करही मुंगेली के श्री प्रकाश शर्मा ने अपने आवास पर 03 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित कराया और भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति पा ली है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र के चालू होते ही अधिकांश घरेलू विद्युत आवश्यकता सौर ऊर्जा से पूरी हो रही है। सोलर पैनल स्थापना से पहले प्रत्येक माह बढ़ता बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव डाल रहा था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सरल प्रक्रिया और सब्सिडी सुविधा ने उन्हें सोलर सिस्टम अपनाने के लिए प्रेरित किया। सोलर सिस्टम स्थापित होने के एक माह के बाद ही न केवल उनके घर के बिजली बिल में कमी आई है, बल्कि वे स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं। श्री शर्मा ने इस योजना को आम आदमी के लिए राहत और भविष्य के लिए निवेश बताते हुए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी सौर ऊर्जा को अपनाकर आर्थिक लाभ के साथ ही ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में सहभागी बनने समझाइश दी है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापना पर केन्द्र और राज्य शासन द्वारा 30 हजार रूपए से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 01 किलोवाट क्षमता पर 45 हजार रुपये, 02 किलोवाट पर 90 हजार रुपये तथा 03 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। यह प्रावधान सोलर ऊर्जा को आम नागरिकों के लिए सुलभ और किफायती बना रहा है। आमजनों को योजना के लिए प्रोत्साहित करने शासन के निर्देशानुसार बैंकों द्वारा कम ब्याज दर पर आसान किश्तों में ऋण की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे आमजनों को योजना का लाभ लेना आसान हो गया है। अब प्रदेश सरकार भी सोलर रूफटॉप पर सब्सिडी दे रही है।