Home छत्तीसगढ़ शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की पहल, कलेक्टर एवं...

शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की पहल, कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

सूरजपुर : शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की पहल, कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने किया विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

 

 

 

सूरजपुर/31 अक्टूबर 2026

शहर के सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों के बेहतर रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील एवं वनमंडलाधिकारी श्री विपुल अग्रवाल ने आज  नगर पालिका सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने शिव वन वाटिका पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने ट्री हाउस, बच्चों के लिए प्ले एरिया विकसित करने तथा स्व-सहायता समूह के माध्यम से कैंटीन संचालन की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वाटिका को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

तत पश्चात कलेक्टर ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय खेल मैदान परिसर पहुंचकर खेल सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान खिलाड़ियों ने आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याएं कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर श्रीमती जमील ने खिलाड़ियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शौचालय, चेंजिंग रूम एवं वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर  सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने गढ़कलेवा के संचालन की जानकारी लेते हुए इसे बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृष्ण कुंज के व्यवस्थित रखरखाव, साफ-सफाई एवं संरक्षण को लेकर भी चर्चा की।

कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी ने दुलही तालाब का भी अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने तालाब परिसर में  साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा।

कलेक्टर श्रीमती जमील ने संबंधित अधिकारियों को शहर के सार्वजनिक स्थलों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करते हुए नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने निर्देशित किया इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिंह पाटले, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री शैलेष अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।