Home छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय बना आकर्षण का केंद्र, नागरिकों को...

राज्योत्सव 2026 में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय बना आकर्षण का केंद्र, नागरिकों को मिल रही विभागीय सुधारों की जानकारी

0
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर : राज्योत्सव 2026 में स्मार्ट पंजीयन कार्यालय बना आकर्षण का केंद्र, नागरिकों को मिल रही विभागीय सुधारों की जानकारी

 

 

 

 

 

संपत्ति पंजीयन की आधुनिक सुविधाओं और नवाचारों से रूबरू हो रहे नागरिक

स्मार्ट पंजीयन कार्यालय की झलक में दिख रही पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक रजिस्ट्री व्यवस्था

वेटिंग लाउंज, डिजिटल डिस्प्ले, निःशुल्क वाई-फाई और आधुनिक सुविधाओं की दी जा रही जानकारी

रायपुर, 02 नवम्बर 2026

 

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग द्वारा स्मार्ट पंजीयन कार्यालय की थीम पर तैयार किया गया स्टॉल नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्योत्सव परिसर में विभाग द्वारा डोम नंबर-2 (भ्-2) में स्थित स्टॉल के माध्यम से पंजीयन सेवाओं में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों, आधुनिक तकनीकों और नागरिकों की सुविधा के लिए लागू किए गए नवाचारों की जानकारी दी जा रही है। यहां आने वाले नागरिक संपत्ति पंजीयन की बदलती कार्यप्रणाली, रजिस्ट्री की प्रक्रिया और विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से परिचित हो रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त एवं पंजीयन मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल, सुगम और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण सुधार किए जा रहे हैं। आधुनिक तकनीक और डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल के माध्यम से इन्हीं सुधारों और सुविधाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

स्मार्ट पंजीयन कार्यालय से बदल रहा नागरिकों का सेवा अनुभव

छत्तीसगढ़ में पंजीयन सेवाओं को आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से स्मार्ट पंजीयन कार्यालय विकसित किए जा रहे हैं। इन कार्यालयों की परिकल्पना केवल आधुनिक भवन और बेहतर अधोसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजीयन के लिए आने वाले प्रत्येक नागरिक को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा अनुभव उपलब्ध कराना इसका प्रमुख उद्देश्य है।

स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों में आधुनिक एवं वातानुकूलित परिसर, आरामदायक प्रतीक्षालय, निःशुल्क वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और व्यवस्थित बैठक व्यवस्था जैसी सुविधाओं को विशेष महत्व दिया गया है। इन सुविधाओं से पंजीयन कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुविधा और समय की बचत सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके साथ ही क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से नागरिकों की प्रतीक्षा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित बनाया जा रहा है। डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के जरिए पंजीयन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने तथा हेल्प डेस्क के माध्यम से नागरिकों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान करने की व्यवस्था भी स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों की महत्वपूर्ण विशेषताओं में शामिल है।

पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और नागरिक सुविधाओं पर विशेष जोर

पंजीयन विभाग द्वारा किए जा रहे सुधारों का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को संपत्ति पंजीयन से संबंधित सेवाएं सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराना है। विभाग द्वारा डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ पंजीयन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

राज्योत्सव में विभागीय स्टॉल पर आने वाले नागरिकों को संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, विभिन्न प्रकार के पंजीयन के महत्व तथा पंजीयन से जुड़ी सावधानियों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी आगंतुकों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी कर रहे हैं।

राज्योत्सव के माध्यम से जन-जन तक पहुंच रही पंजीयन सुधारों की जानकारी

राज्योत्सव 2026 पंजीयन विभाग के लिए अपनी आधुनिक सेवाओं, जनहितकारी सुधारों और तकनीकी नवाचारों को व्यापक स्तर पर नागरिकों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है। विभागीय स्टॉल के माध्यम से आम नागरिकों को यह बताया जा रहा है कि किस प्रकार स्मार्ट पंजीयन कार्यालयों और डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से संपत्ति पंजीयन की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार की मंशा है कि पंजीयन कार्यालय केवल दस्तावेजों के पंजीकरण का केंद्र न रहकर नागरिकों को बेहतर, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने वाले आधुनिक सेवा केंद्र के रूप में विकसित हों। इसी उद्देश्य के साथ पंजीयन विभाग निरंतर सुधारों और नवाचारों को आगे बढ़ा रहा है। राज्योत्सव में प्रदर्शित स्मार्ट पंजीयन कार्यालय की झलक नागरिकों को इन बदलावों से परिचित कराने के साथ विभागीय सुविधाओं के प्रति जागरूक बनाने की महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।